लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय तीरंदाजी टीम विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में

By भाषा | Updated: June 13, 2019 21:51 IST

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर 2005 के बाद पहली बार विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App

डेन बोश , 13 जून। ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर 2005 के बाद पहली बार विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम की नजरें पहले खिताब पर रहेगी जब फाइनल में मुकाबला चीन से होगा। चीन ने सेमीफाइनल में कोरिया को 6-2 से हराया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल करने के एक दिन बाद तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने शूटऑफ में 29-28 से जीत दर्ज की। कुल स्कोर 5-4 का रहा। पुरुष रिकर्व टीम दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंची है। मैड्रिड में 2005 में भारतीय टीम में राय, जयंत तालुकदार और गौतम सिंह थे जो फाइनल में कोरिया से 232-244 से हार गए थे।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम वर्ग में पदक की दावेदार है जो शनिवार को कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में तुर्की से खेलेगी। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को 6- 0 से हराने के बाद भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को मेजबान टीम से कड़ी चुनौती मिली। नीदरलैंड टीम में दुनिया के नंबर दो तीरंदाज स्टीव विजलेर, रियो ओलंपिक 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंचे जेफ वान डेन बर्ग और लंदन ओलंपिक 2012 में सेमीफाइनल खेलने वाले रिक शामिल थे।

भारतीय टीम दो बार मैच में पिछड़ी लेकिन राय ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करके मैच को शूटऑफ तक खिंचा। भारतीय पुरुष टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। उसने 2014 में व्रोक्ला में विश्व कप के चौथे चरण में रजत पदक जीता था जिसमें राय, दास और जयंत तालुकदार शामिल थे। भारत ने विश्व कप में नौ साल पहले स्वर्ण पदक जीता था और राय तब भी उस टीम में थे।

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!