लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय फुटबॉल टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ियों रॉलिन बोर्गेस और ब्रैंडन फर्नांडीस को उम्मीद है कि दोहा में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के दौरान भीषण गर्मी के मौसम में कतर की स्टेडियम ‘कूलिंग’ तकनीक (स्टेडियम को वातानुकूलित रखने वाली तकनीक) से टीम को काफी मदद मिलेगी।

भारतीय टीम फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन चीन में खेले जाने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है।

भारत को दोहा का जस्सीम बिन हमद स्टेडियम में कतर के खिलाफ तीन जून को पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद सात जून को बांग्लादेश और 15 जून का अफगानिस्तान से भिड़ना है।

बोर्गेस ने कहा, ‘‘स्टेडियम में कूलिंग तकनीक अद्भुत है। आप जानते हैं कि कतर में बहुत गर्मी है, लेकिन आपको स्टेडियम में शीतलता का अहसास होगा। यह आपको तरोताजा रखता है। ’’

बोर्गेस उस टीम का हिस्सा थे जिसने विश्व कप क्वालीफायर्स में 2019 में कतर को गोलरहित बराबरी पर रोका था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पहली बार किसी स्टेडियम में ऐसा कुछ देखा था। यहां तक कि 85वें मिनट में भी हवा चलने के कारण आप तरोताजा रहेंगे। आपको लगता है कि आप दौड़ते रह सकते हैं।’’

उस मैच में उनके मिडफील्डर साथी ब्रैंडन फर्नांडिज बदलाव के रूप में मैदान पर उतरे थे। एफसी गोवा का यह खिलाड़ी भी वातानुकूलित स्टेडियम से प्रभावित दिखा।

फर्नांडिज ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम कतर में थे, तो स्टेडियम बहुत अच्छा था। कोई नमी नहीं थी। यह बहुत अच्छी तरह से वातानुकूलित था। वहां फुटबॉल खेलने के लिए अद्भुत परिस्थितियां थीं। वास्तव में कतर के पास फ़ुटबॉल का शानदार बुनियादी ढांचा और विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। अल साद के घरेलू मैदान पर खेलना एक शानदार अहसास होगा। वहां खेलने से अच्छे अनुभव की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!