लाइव न्यूज़ :

यूएई के खिलाफ भी भारतीय फुटबॉल कोच स्टिमक प्रयोग जारी रखने को तैयार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:25 IST

Open in App

दुबई, 28 मार्च ओमान को 1-1 की बराबरी पर रोकने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैत्री मुकाबले में उतरेगी जहां मुख्य कोच इगोर स्टिमक नये खिलाड़ियों के साथ प्रयोग जारी रख सकते हैं।

भारत से रैंकिंग में अपने से 23 स्थान ऊपर काबिज ओमान के खिलाफ 10 खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था और टीम ने ने दूसरे हॉफ में शानदार वापसी करके मैच ड्रा खेला था।

ओमान ने मैच के पहले हाफ पूरी तरह से दबादबा बनाये रखा था और लगभग एक साल के बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम इस दौरान एक बार भी लक्ष्य पर शॉट नहीं लगा पायी थी।

यूएई की टीम एशिया में आठवें जबकि विश्व रैंकिंग में 74वें पायदान पर है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में 104वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में दोनों टीमों के बीच हुए चार मैचों में तीन में यूएई को सफलता मिली है जबकि एक मैच ड्रा रहा है।

भारतीय टीम एशियाई कप के ग्रुप चरण के दौरान यूएई के खिलाफ अपने मैच से प्रेरणा लेगी जहां उसने मैच को 0-2 से गंवाने के बाद भी गोल करने के कई मौके बनाये थे।

कोच स्टिमक ने कहा, ‘‘ ओमान की तुलना में यूएई की टीम अधिक मजबूत है। इसलिए मुझे कल बहुत कड़े मुकाबले की उम्मीद है। वे (यूएई) तकनीकी रूप से बेहतर टीम हैं और तेज फुटबॉल खेलती हैं। वे हम पर बहुत दबाव बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन वह ऐसी चीज है जिसका हम सामना करना चाहते हैं और यही कारण है कि हम उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबला खेल रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ियों से खेल को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं कर रहा हूं, लेकिन हमें उनके खिलाफ मुकाबला करने का तरीका खोजना होगा।’’

भारतीय कोच ने कहा कि रक्षापंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी संदेश झिंगन मैच की शुरूआत में मैदान में नहीं उतरेंगे और अमरिंदर सिंह की जगह गुरप्रीत सिंह संधू गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। गुरप्रीत टीम का नेतृत्व भी करेंगे।

यूएई ने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेले है जिसमें से उजबेकिस्तान और बहरीन के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि ताजिकिस्तान के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की। ईरान के खिलाफ उसका पिछला मैच गोलरहित ड्रा रहा था।

भारतीय टीम :

गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाषीश रॉय चौधरी, धीरज सिंह, आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोटल, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदर राव देसाई, मशूर शीरीफ, रॉलिन बोरगेस, लालेंगमाविया, जैकसन सिंह, रेनियर फर्नांडिज, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हलीचरण नारज़री, लालियानज़ुआला चांगते, आशिक कुरुनियान, मनवीर सिंह, इशान पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टन कोलाको।

मैच भारतीय समयानुसार रात 09:45 बजे शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!