लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल कप्तान छेत्री कोविड-19 संक्रमण से उबरे

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से उबर गये हैं।

कोविड-19 बीमारी की चपेट में आने के कारण वह ओमान और यूएई के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए दुबई दौरे पर गयी टीम का हिस्सा नहीं बने थे।

भारतीय टीम ने ओमान को गुरूवार को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि यूएई के खिलाफ उसे कल खेलना है।

छेत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ जांच के बाद बाहर निकलने की मंजूरी मिल गयी और मैदान पर फिर से उतरने को लेकर काफी खुश हूं। मैं उन सभी संदेशों के लिए आभारी हूं, जिसमें मुझे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गयी थी। मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और हर समय मास्क लगाए रहे।’’

छेत्री ने 11 मार्च को ट्विटर पर कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

इससे पहले शनिवार को छेत्री को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप में महाद्वीप के दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों के चयन के लिए नामांकित किये गये 13 खिलाड़ियों में जगह मिली है। यह चयन एएफसी कप एकादश के लिए होगा जिस में तीन स्ट्राइकरों को चुना जाएगा।

इस 36 साल के खिलाड़ी ने 2013 के बाद से एएफसी कप के चार सत्रों में भाग लिया है और उन्होंने इस दौरान 18 गोल किये है। इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 एएफसी कप में बेंगलुरु एफसी की कप्तानी करते हुए उपविजेता रहना था। फाइनल में उन्हें एयरफोर्स क्लब ऑफ इराक ने हराया था।

अंरराष्ट्रीय स्तर पर छेत्री के नाम 72 गोल है और वह सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!