लाइव न्यूज़ :

ईरान में 'बुर्का' पहनकर खेलने के नियम पर बवाल, ये स्टार भारतीय शतरंज खिलाड़ी टूर्नामेंट से हटी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 13, 2018 11:02 IST

Soumya Swaminathan: स्टार भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने ईरान में होने वाली एशियन टीम चेस चैंपियनशिप से लिया नाम वापस

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून:  भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और पूर्व जूनियर गर्ल्स चैंपियन, सौम्या स्वामीनाथन ने 16 जुलाई से 4 अगस्त तक ईरान में आयोजित होने वाली एशियन टीम चेस चैंपियनशिप से अपना नाम वापस कर लिया है। इसकी वजह ईरान का वह काननू है जिसके तहत सभी महिला खिलाड़ियों के लिए 'बुर्का' पहनना अनिवार्य है। 

सौम्या ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट में कहा है कि बुर्का का नियम उनके निजी अधिकारों का उल्लंघन है, इसलिए उन्होंने इस प्रतियोगित में न भाग लेने का फैसला किया है। सौम्या ने फेसबुक पर लिखा है, 'ईरान का बुर्का का अनिवार्य कानून मेरे मूल मानवाधिकार, मेरे धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।'

उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं ये देखकर बहुत निराश हूं कि आधिकारिक चैंपियनशिप के अलॉटमेंट/आयोजन के समय खिलाड़ियों के अधिकारों और कल्याण को इतना कम महत्व दिया जाता है। मैं ये बात समझती हूं कि आयोजक हमसे उम्मीद करते हैं कि हम आधिकारिक चैंपियनशिप के दौरान नेशनल टीम ड्रेस या आधिकारिक ड्रेस पहनें, लेकिन खेल में किसी धार्मिक ड्रेस कोड की कोई जगह नहीं है।'

ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय एथलीट ने बुर्का के अनिवार्य नियम की वजह से खेलों से नाम वापस लिया है। 2016 में टॉप भारत की टॉप निशानेबाज हिना सिद्धू ने इसी वजह से ईरान में आयोजित हुई एशियन एयरगन से अपना नाम वापस ले लिया था। 

पिछले साल अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी नाजी पैक्डिज ने तेहरान में आयोजित हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप से इसी बात का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था।   

टॅग्स :शतरंजईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!