लाइव न्यूज़ :

भारत को 25 मीटर रैपिड फायर टीम स्पर्धा में रजत पदक

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत के विजयवीर सिद्धू, गुरप्रीत सिंह और आदर्श सिंह रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में फार्म के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

अमेरिका के केथ सैंडरसन, जैक होबसन लेवरेट और हेनरी टर्नर लेवरेट ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन घरेलू टीम पर 10-2 की जीत से स्वर्ण पदक जीता।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत, विजयवीर और आदर्श की भारतीय तिकड़ी ने 552 अंक का स्कोर बनाया जिससे वे दूसरे स्थान पर रहे जिसमें तीनों ने क्रमश: 184, 178 और 190 अंक जुटाये।

अमेरिकी टीम इसमें 571 अंक से शीर्ष पर रही।

डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में क्वालीफिकेशन में अमेरिकी टीम ने कुल 868 का स्कोर बनाया जबकि भारतीय टीम का स्कोर 857 रहा।

टूर्नामेंट में ज्यादातर स्पर्धाओं भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है जिससे भारत 13 स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य से कुल 28 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

विजयवीर (18 वर्ष) ने शुक्रवार को रैपिड फायर स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था।

शनिवार को उन्होंने तेजस्विनी के साथ मिलकर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!