लाइव न्यूज़ :

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता, मनु का चौथा स्वर्ण

By भाषा | Updated: October 7, 2021 11:01 IST

Open in App

लीमा, सात अक्टूबर मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16 . 4 से हराया ।

यह मनु का इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण है और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है ।वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है । उसने 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता था ।

भारत ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत जीता जब आदर्श सिंह अमेरिका के हेनरी टर्नर लेवेरेट से फाइनल में हार गए ।

भारत अब तक नौ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है । अमेरिका पांच स्वर्ण और कुल 16 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है ।

मनु, रिदम और कपूर के लिये मुकाबला आसान रहा । उन्होंने जल्दी ही 10 . 4 की बढत बना ली और रैपिड फायर शॉट्स के बाद यह बढत 16 . 4 की हो गई ।

क्वालीफिकेशन में भी भारतीय टीम 878 स्कोर करके शीर्ष पर रही थी । दूसरे दौर में भी अव्वल रहकर उन्होंने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई ।

पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर में छह खिलाड़ियों में तीन भारतीय थे ।आदर्श सिंह के अलावा जुड़वा भाई उदयवीर और विजयवीर सिद्धू ने भी फाइनल में जगह बनाई थी ।

क्वालीफिकेशन में उदयवीर 577 स्कोर करके चौथे स्थान पर रहे थे जबकि आदर्श 574 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर थे । विजयवीर 572 स्कोर करके छठे स्थान पर रहे । फाइनल में हालांकि विजयवीर और उदयवीर सबसे पहले बाहर हुए ।

आदर्श ने पहली दो सीरिज में परफेक्ट 10 स्कोर किया । इसके बाद अमेरिका के टर्नर ने दबदबा बनाया और 40 में से 32 निशाने सटीक लगाकर स्वर्ण जीता । आदर्श ने 28 के साथ रजत हासिल किया ।

वहीं 50 मीटर राइफल प्रोन मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के सूर्यप्रताप सिंह और सिफ्त कौर सामरा दूसरे क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो गए ।आशी चौकसे और संस्कार हवेलिया पहले दौर में नौवे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!