लाइव न्यूज़ :

भारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 22:14 IST

Commonwealth Games 2030: अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार दिया गया, जिससे दो दशक बाद भारत की इस आयोजन में वापसी हुई।

Open in App

Commonwealth Games 2030: भारतीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान चुने गए अहमदाबाद का 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप और 2031 विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी स्थल के तौर पर प्रस्ताव दिया गया है क्योंकि गुजरात का यह शहर 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की अपनी कोशिश में बड़े टूर्नामेंट कराना चाहता है।

‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ (राष्ट्रमंडल खेल) की जनरल असेंबली ने अहमदाबाद को आधिकारिक 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार दिए। गुजरात सरकार में प्रधान सचिव (खेल) अश्वनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘हम ढांचा तैयार कर रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि अहमदाबाद भारत की खेल राजधानी बने।

हम यह ढांचा ट्रेनिंग के लिए, विश्व स्तरीय एथलीट बनाने के लिए, एशियाई, महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए देंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम 2028 में अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2031 में विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2033 में विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करना चाहते हैं। 2029 में हम विश्व पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी करने जा रहे हैं। ’’ 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सCommonwealthखेलअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!