लाइव न्यूज़ :

गेंद को ‘मूवमेंट’ मिलने पर इंग्लैंड के सामने भारत को आयेंगी मुश्किलें : कुक

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:43 IST

Open in App

लंदन, एक जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का मानना है कि पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला में गेंद को मूवमेंट मिलने पर मेजबान टीम के सामने भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।

कुक ने कहा ,‘‘ भारतीय टीम शानदार है । लेकिन गेंद को मूवमेंट मिलने पर इंग्लैंड दबाव बना सकता है । अगस्त में अगर हालात ऐसे रहे और पिच में नमी रहने पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा ।’’

उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ भारत के पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी कमजोरी सीम और स्विंग लेती गेंद है । ऐसे में उन पर दबाव बनाया जा सकताा है ।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए भी भारत ने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की बजाय दो स्पिनरों को चुनकर गलती की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैच से तीन दिन पहले टीम चुनना और दो स्पिनरों को उतारना अति आत्मविश्वास था जबकि उन्हें पता था कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है ।’’

कुक ने कहा कि मैच अभ्यास का अभाव भी भारत की हार का एक कारण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!