लाइव न्यूज़ :

अगले साल महिला अंडर-18 और अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारत अगले साल दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ (सैफ) की अंडर-18 और अंडर-19 महिला चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 14 मार्च तक होगा जबकि सैफ अंडर-19 प्रतियोगिता 25 जुलाई से तीन अगस्त तक खेली जाएगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह जानकारी बुधवार को दी।

भारतीय टीम अभी ढाका में महिला सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप में खेल रही है।

बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मेजबान भारत सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। पांच टीम राउंड रोबिन प्रारूप में एक दूसरे से भिड़ेंगी जिसके बाद शीर्ष दो टीम फाइनल में जगह बनाएंगी।

सैफ अंडर-19 प्रतियोगिता में छह टीम हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।

छह टीम को तीन-तीन टीम के दो समूहों में बांटा जाएगा। ग्रुप चरण राउंड रोबिन प्रारूप में होगा जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे से एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!