लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन गोल्फ कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल रद्द

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रतिष्ठित इंडिया ओपन गोल्फ प्रतियोगिता को कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष भी रद्द कर दिया गया।

यूरोपीय और एशियाई टूर द्वारा सह-स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन यहां 28 से 31 अक्टूबर तक होना था। पहली बार 1964 में हुई इस प्रतियोगिता को 2019 में आखिरी बार खेला गया था।

स्टीफन गलाचेर 2019 में इसके विजेता बने थे , जो इंडियन ओपन जीतने वाले स्कॉटलैंड के पहले गोल्फर है।

यूरोपीय टूर ने एक बयान में कहा, ‘‘यूरोपीय टूर इस बात की पुष्टि करता है कि 28-31 अक्टूबर तक होने वाला हीरो इंडियन ओपन देश में कोविड-19 महामारी से हुए खतरे के कारण रद्द कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता है और भारत से आने-जाने की यात्रा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। भारतीय गोल्फ संघ, एशियाई टूर और टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।’’

पिछले साल मार्च में महामारी के फैलने के बाद एशियाई टूर पर कोई टूर्नामेंट नहीं हुआ है और यूरोपीय टूर को दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व और सुदूर पूर्व एशिया में अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!