लाइव न्यूज़ :

भारत टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप महिला युगल, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:05 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 27 नवंबर मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है ।

मनिका और अर्चना कामथ ने हंगरी की डोरा माडाराज और जॉर्जिना पोटा को 11 . 4, 11 . 9, 6 . 11, 11 . 7 से हराया ।

अब उनका सामना लक्जेमबर्ग की सारा डे नुटे और शिया लियान नि से होगा । सेमीफाइनल हारने वाले को भी कांस्य पदक मिलेगा ।

मिश्रित युगल में मनिका और जी साथियान ने दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की कनक झा और चीन के वांग मानयु को हराया । उन्होंने 15 . 17, 10 . 12, 12 . 10, 11 . 6, 11 . 7 से जीत दर्ज की ।

अब उनका सामना जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना से होगा ।

साथियान ने कहा ,‘‘ यह शानदार टूर्नामेंट रहा है । मजबूत टीम के खिलाफ हमने अच्छी वापसी की । हम इस लय को कायम रखना चाहेंगे । जापानी जोड़ी के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’

मिश्रित युगल में अचंत शरत कमल और अर्चना को प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जिया नान युआन और एमैन्युअल लेबेसन ने हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!