लाइव न्यूज़ :

एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारत को छह स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: August 31, 2021 09:49 IST

Open in App

भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते। भारत की तरफ से महिला वर्ग में प्रीति दहिया (60 किग्रा), स्नेहा कुमारी (66 किग्रा), खुशी (75 किग्रा) और नेहा (54 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। कई देशों ने कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए इस प्रतियोगिता में अपने खिलाड़ियों को नहीं उतारा था जिससे विशेषकर महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा का अभाव दिखा। आलम यह था कि भारत की जिन 10 महिलाओं ने फाइनल में जगह बनायी उनमें से छह को सीधे स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश मिल गया था।प्रीति दहिया ने कजाखस्तान की जुल्दिज शायकमेतोवा को 3-2 से हराया, जबकि स्नेहा ने यूएई की रहमा खलफान अलमुर्शिदी को पराजित किया। खुशी ने कजाखस्तान की डाना दीडे को 3-0 से शिकस्त दी।पुरुष वर्ग में विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा) और विशाल (80 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं में प्रीति (57 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), तनीषा संधू (81 किग्रा), निवेदिता (48 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा) और सिमरन (52 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये।पुरुषों के वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), वंशज (63.5 किग्रा) और जयदीप रावत (71 किग्रा) ने अपना अभियान रजत पदक के साथ समाप्त किया। एक महिला सहित पांच भारतीय मुक्केबाजों ने इससे पहले युवा प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में दक्ष (67 किग्रा), दीपक (75 किग्रा), अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (92 किग्रा से अधिक) जबकि महिला वर्ग में लशु यादव (70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित पिछली एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारत ने पांच स्वर्ण सहित 12 पदक जीते थे।युवा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 6,000 अमेरिकी डालर, रजत पदक विजेता को 3,000 डालर और कांस्य पदक विजेता को 1,500 डालर का पुरस्कार दिया गया।भारत ने इससे पहले जूनियर वर्ग में आठ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते थे। यह पहला अवसर था जबकि इन दोनों प्रतियोगिताओं को एक साथ आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!