लाइव न्यूज़ :

भारत ने पुरूष ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण के साथ निशानेबाजी विश्व कप अभियान को किया खत्म

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत के केनान चेनाई, पृथ्वीराज टोंडाइमान और लक्ष्य श्योराण ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप की पुरूष टीम ट्रैप स्पर्धा में स्लोवाकिया को हराकर स्वर्ण पदक के साथ अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म किया।

फाइनल में स्लोवाकिया के मिशेल स्लामका, फिलिप मारिनोव और एड्रियन ड्रोबनी की टीम ने 2-0 की बढ़त कायम कर ली थी लेकिन फिर भारतीय टीम ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 और 4-4 से बराबर किया। निर्णायक दौर में भारतीय निशानेबाजों ने दो अंक जुटा कर 6-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कांस्य पदक के मुकाबाले में कजाखस्तान की एक अन्य टीम ने कतर को हराकर पदक हासिल किया। विक्टर खसयानोव, मैक्सिम कोलोमेट्स और एंड्री मोगिलेवस्की की कजाखस्तान की टीम ने कतर के मुहम्मद अल-रौमीह, सैयद अबुशारिब और नासिर अली अल हमीदी को 6-4 से हराया।

भारतीय टीम गुरूवार को हुए क्वालीफिकेशन में 494 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थी जबकि स्लोवाकिया की टीम 498 अंक के साथ पहले स्थान पर थी। कजाखस्तान (489) तीसरे, कतर (466) चौथे और यूएई (327) पांचवें स्थान पर रहा था।

केनान इससे पहले व्यक्तिगत पुरुष टैप स्पर्धा में शुक्रवार को चौथे स्थान पर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!