लाइव न्यूज़ :

भारत ने जर्मनी को 6-1 से हराकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में शानदार वापसी की

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:37 IST

Open in App

क्रेफेल्ड (जर्मनी) युवा खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के एक मिनट के अंदर किये गये दो गोल के साथ पूरी टीम की शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करते हुए रविवार को यहां जर्मनी को 6-1 से करारी शिकस्त दी।

भारत के लिए विवेक (27वें और 28वें मिनट) के अलावा, नीलकांत शर्मा (13 वें मिनट), ललित कुमार उपाध्याय (41 वें मिनट), आकाशदीप सिंह (42 वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (47 वें मिनट) ने गोल किये।

लंबे समय के बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम शुरू से आक्रामक खेल का सहारा लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे जिससे जर्मनी की टीम दबाव में आ गयी। भारत को आक्रामक खेल का फायदा पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में मिला जब नीलकांत शर्मा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम का खाता खोला।

इसके अगले ही मिनट में हालांकि जर्मनी के कांटेस्टाइन स्टैब ने बराबरी का गोल दाग दिया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत मेजबानों ने भारत पर दबाव बनाने के साथ लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। भारतीय टीम ने हालांकि इसका शानदार बचाव करते हुए जवाबी हमला किया जिससे मिडफील्डर विवेक ने 27वें और 28वें मिनट में दो गोल दागे।

जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में भी भारत पर दबाव बनाये रखा और टीम ने छह पेनल्टी कार्नर हासिल किये। कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हांलाकि जर्मनी को गोल नहीं करने दिया।

रक्षापंत्ति की शानदार खेल के बाद भारतीय अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ललित और आकाशदीप ने 41वें और 42वें मिनट में दो गोल कर विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज टीम का मैच में प्रभुत्व बना दिया।

आखिरी क्वार्टर में मैच के 47 मिनट में भारतीय टीम पेनल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रही और इस बार हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं कि जिससे टीम की बढ़त 6-1 की हो गयी।

मैच के बाद कप्तान श्रीजेश ने कहा, ‘‘ इतने लंबे समय के बाद खेलना बिल्कुल रोमांचकारी था। कोच ने हमें खेल का लुत्फ उठाने की सलाह दी थी और हमने ऐसा ही किया। यह वही जर्मनी टीम है जिसने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेला था, और यह देखते हुए कि हम एक साल बाद खेल रहे थे मुझे लगता है कि हमने इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।’’

भारतीय टीम एक दिन के ब्रेक के बाद दो मार्च फिर से जर्मनी के खिलाफ खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!