लाइव न्यूज़ :

भारत ने आखिरी अभ्यास मैच में अर्जेंटीना को 4 . 2 से हराया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:03 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 14 अप्रैल भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी अभ्यास मैच में बुधवार को अर्जेंटीना को 4 . 2 से हराया ।

भारत के लिये रूपिंदर पाल सिंह (तीसरा मिनट), जसकरण सिंह (12वां), शिलानंद लाकड़ा (50वां) और सुरेंदर कुमार (58वां) ने गोल दागे ।

अर्जेंटीना के लिये दो गोल लिएंड्रो टोलिनी (14वां) और पेड्रो इबारा (54वां) ने किये ।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और मनदीप सिंह ने तुरंत पेनल्टी कार्नर बनाया जिसे रूपिंदर ने गोल में बदला । इसके बाद गेंद पर नियंत्रण में भारतीय आगे रहे और अर्जेंटीना के गोल पर कई हमले बोले । पहले क्वार्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले भारत के लिये जसकरण ने दूसरा गोल दागा ।

इसके दो मिनट बाद टोलिनी ने अर्जेंटीना के लिये पहला गोल किया । आखिरी क्वार्टर में लाकड़ा ने 50वें मिनट में भारत का तीसरा गोल दागा लेकिन इबारा ने 54वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर मेजबान के लिये गोल करके मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की ।

सुरेंदर ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले भारत का चौथा गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!