लाइव न्यूज़ :

अगर नयी टीमों ने राहुल से पहले ही संपर्क कर लिया है तो यह बोर्ड के दिशा निर्देशों के खिलाफ : पंजाब

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने नाराजगी जताई है कि बतौर कप्तान पिछले दो सत्र में पूरी आजादी मिलने के बावजूद के एल राहुल टीम को छोड़ रहे हैं ।टीम ने यह भी कहा कि अगर नयी टीमों ने उनसे संपर्क किया है तो यह बीसीसीआई के दिशा निर्देशों के खिलाफ है ।

राहुल को 2020 सत्र की शुरूआत में आर अश्विन की जगह कप्तान बनाया गया था । उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम को प्लेआफ तक नहीं ले जा सके । अब खबरें हैं कि वह लखनऊ टीम से जुड़ने जा रहे हैं ।

पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हम चाहते थे कि राहुल टीम में रहें लेकिन वह नीलामी में वापिस जाना चाहते हैं । यदि दूसरी टीमों ने इससे पहले उनसे संपर्क किया है तो यह गलत है ।’’

लखनऊ से जुड़ने की राहुल को पेशकश मिलने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं है क्योंकि यह बीसीसीआई के दिशा निर्देशों के खिलाफ होगा ।’’

2010 में रविंद्र जडेजा को एक साल का निलंबन झेलना पड़ा था जो राजस्थान रॉयल्स द्वारा छोड़े जाने से पहले ही दूसरी टीमों से बातचीत कर रहे थे ।

नयी टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को मंगलवार को रिलीज किये गए खिलाड़ियों में से तीन चुनने के लिये 25 दिसंबर तक का समय है । राहुल के अलावा अश्विन, हार्दिक पंड्या, राशिद खान और युजवेंद्र चहल भी इनमें शामिल हैं ।

पंजाब अगली नीलामी से पहले अश्विन को वापिस लेने का इच्छुक है । पंजाब ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है और उसके पास 72 करोड़ रूपये का पर्स है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!