लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने के लिये बेकरार हूं : अर्जुन तेंदुलकर

By भाषा | Updated: February 19, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।

पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा।

उनके पिता फ्रेंचाइजी के लिये खेले ही नहीं बल्कि वह उस टीम के मेंटर भी हैं जो आईपीएल की सबसे सफल टीम है।

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’

अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं।

हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव और राज ठाकरे के बीच सीट बंटवारे का क्या है फार्मूला? जानें

भारतमध्य प्रदेश: सिर पर कलश- श्रद्धा और भक्ति का भाव लिए मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले सीएम डॉ. यादव के बेटे अभिमन्यु, देखें फोटो

भारतVIDEO: हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए, नवनीत राणा की सलाह

भारतMaharashtra: BMC चुनाव के लिए ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन, उद्धव बोले- "हम एक साथ रहने के लिए एक साथ आए"

विश्वCanada: भारतीय महिला की कनाडा में हत्या, संदिग्ध अब्दुल गफूरी की तलाश जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!