लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद की धमाकेदार जीत, गोकुलम केरल ने ड्रा खेला

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:58 IST

Open in App

कोलकाता, 12 सितंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां मोहन बागान एथलेटिक क्लब मैदान पर असम राइफल्स को 5-0 से करारी शिकस्त देकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

इस हार से असम राइफल्स की टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गयी।

हैदराबाद को अब्दुल रबीह (सातवें), चांगते (18वें), रोहुलपुइया (21वें) और अरुण कबरबाम (27वें मिनट) ने गोल करके मध्यांतर तक टीम को 4-0 से आगे कर दिया। चांगते ने 87वें मिनट में फ्री किक पर पांचवां गोल दागा।

इससे पहले कल्याणी में खेले गये मैच में मौजूदा चैंपियन गोकुलम केरल अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत नहीं कर पाया तथा कई मौके गंवाने के कारण उसे आर्मी रेड के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेलना पड़ा।

गोकुलम ने ग्रुप डी के इस मैच में घाना के रहीम ओसुमानु के नौवें मिनट में किये गये दर्शनीय मैदानी गोल से अच्छी शुरुआत की लेकिन वह आर्मी रेड पर दबाव नहीं बना पाया।

सेना की टीम की तरफ से पी जैन ने 30वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि बिकास थापा ने 43वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। गोकुलम के लिये शरीफ मोहम्मद ने 70वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर बराबर किया।

दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन गोकुलम रहीम के गोल से जल्द ही बढ़त हासिल करने में सफल रहा लेकिन जैन के गोल से एकदम से आर्मी रेड का पलड़ा भारी हो गया। थापा के गोल से सेना की टीम मध्यांतर के समय 2-1 से बढ़त पर थी।

गोकुलम ने दूसरे हाफ में आक्रामक रवैया अपनाया। उसके कप्तान शरीफ मोहम्मद के पास बीच में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन उनका शॉट क्रासबार से टकरा गया। हालांकि जब गोकुलम को पेनल्टी मिली तो शरीफ ने उसे कुशलता से गोल में बदला।

गोकुलम ने अंतिम क्षणों में गोल करने के लिये अपनी जीजान लगा दी। उसे मौके भी मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।

आर्मी रेड ग्रुप डी में चार अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!