लाइव न्यूज़ :

ओडिशा को हराकर शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा हैदराबाद

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:54 IST

Open in App

मडगांव, 18 जनवरी पिछले तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रा के साथ शानदार वापसी करने वाली हैदराबाद की टीम मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जब ओड़िशा एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

अपने पिछले मुकाबले में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी को ड्रा पर रोकने से हैदराबाद के हौसले बुलंद हैं और चौथे स्थान पर काबिज यह टीम 11वें और आखिरी स्थान की टीम के खिलाफ जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में हैदराबाद की जीत हुई थी लेकिन कोच मैनुएल मारक्वेज ओडिशा को हल्के में नहीं लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आत्मविश्वास निश्चित तौर पर ऊंचा है। हम मुम्बई के खिलाफ जीतना चाहते थे लेकिन ड्रॉ भी एक अच्छा परिणाम है और ऐसे मैच के बाद मनोबल का ऊंचा होना आम बात है। हम उस मैच में शारीरिक, रणनीतिक और तकनीकी तौर पर काफी अच्छा खेले थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा की टीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा खेल रही है। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा।’’

ओडिशा की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी के खिलाफ हार मिली थी। यह इस सत्र की उसकी सातवीं हार थी, जो कि एक रिकार्ड है।

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर को आशा है कि उनकी टीम हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में हम अच्छा खेले थे। मैच का फैसला हालांकि पेनाल्टी पर हुआ था। हम हारे थे क्योंकि हमने बड़ी गलती की थी। अब मैं इस टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की आशा कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!