लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन को हराकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने उतरेगा हैदराबाद

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:08 IST

Open in App

वास्को, 30 जनवरी हैदराबाद की टीम चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मैच में उतरेगी तो उसका इरादा तीसरे स्थान पर पहुंचने के साथ प्लेआफ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करने का भी होगा ।

हैदराबाद जीतने पर एफसी गोवा से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगा । दूसरी ओर चेन्नइियन उससे तीन अंक पीछे है ।

हैदराबाद ने पिछले छह मैचों में पराजय का सामना नहीं किया है लेकिन इनमें से चार मैच ड्रॉ रहे । कोच मैनुअल मार्केज ने स्वीकार किया कि उनकी फॉरवर्ड पंक्ति को मौके भुनाने होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सिर्फ मौके बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें भुनाना भी होगा । टीम अच्छा फुटबॉल खेलती है लेकिन सबसे अहम बात स्कोर करना है । ड्रॉ से काम नहीं चलेगा, जीतना जरूरी है ।’’

दूसरी ओर चेन्नइयिन की नजरें अंकों का अंतर कम करने और अपनी गलतियों से सबक लेने पर लगी होंगी ।

पूरे टूर्नामेंट में टीम अभी तक 11 गोल ही कर सकी है जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!