लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने टीपीएल में बेंगलुरू स्पार्टन्स को हराया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:06 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के लीग चरण के मुकाबले में बेंगलुरू स्पार्टन्स को 42-38 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

करमन कौर से अपने से बेहतर रैंकिंग वाली उज्बेकिस्तान की सबीना शारिपोवा को 11-9 से हराकर हैदराबाद स्ट्राइकर्स को विजयी शुरुआत दिलाई।

एन श्रीराम बालाजी ने हालांकि अर्जुन काधे को 14-6 से हराकर बेंगलुरू की टीम की वापसी सुनिश्चित की।

विष्णु वर्धन और करमन की जोड़ी ने इसके बाद जीवन एन और शारिपोवा को 11-9 से हराकर बेंगलुरू की बढ़त को कम किया।

बेंगलुरू की बढ़त के कारण हैदराबाद को अंतिम पुरुष युगल मुकाबले में बड़ी जीत की दरकार थी और विष्णु तथा काधे ने टीम को निराश नहीं करते हुए बालाजी और जीवन को 14-6 से हराकर हैदराबाद की टीम की जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!