लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद ने भी ईस्ट बंगाल को हराया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:58 IST

Open in App

मडगांव, 15 दिसंबर हैदराबाद एफसी ने शुरू में पिछड़ने के बाद कप्तान एरिडेन सांटाना के एक मिनट के अंदर किये गये दो गोल की मदद से शानदार वापसी करके मंगलवार को यहां हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एससी ईस्ट बंगाल को 3-2 से पराजित किया।

इस जीत से हैदराबाद 11 टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उसके अब नौ अंक हो गये हैं। ईस्ट बंगाल की यह चौथी हार है और वह एक अंक के साथ सबसे निचली पायदान पर बना हुआ है।

ईस्ट बंगाल ने 26वें मिनट में जैक्वेस मैगहोमा के गोल की मदद से बढ़त बनायी। इस तरह से मैगहोमा आईएसएल में ईस्ट बंगाल के लिए गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने। इंजुरी टाइम में हैदराबाद को पेनाल्टी मिला लेकिन कप्तान सांटाना गोल नहीं कर सके।

हैदराबाद एफसी बराबरी का गोल करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही थी। इसी कारण उसने दूसरा हाफ शुरू होते ही हमले तेज कर दिए। उसने 54वें मिनट में एक मौका खोया लेकिन कप्तान सांटाना ने 56वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

सांटाना यही नहीं रुके और उन्होंने तुरंत ही एक और गोल करते हुए हैदराबाद को 2-1 से आगे कर दिया। सांटाना ने लिस्टन कोलाको के सहयोग से यह गोल किया। मैच की सूरत पूरी तरह बदल चुकी थी। दो मिनट पहले तक जो टीम 0-1 से पीछे थे वह दो मिनट बाद 2-1 से आगे हो चुकी थी। सांटाना ने इस सत्र में अपना चौथा गोल किया।

हैदराबाद की तरफ से तीसरा गोल हालीचरण नारजो ने 68वें मिनट में किया। ईस्ट बंगाल के मैगहोमा ने 81वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!