एथलेटिक्स ग्रां प्री: हिमा दास ने 200 मीटर में जीता गोल्ड मेडल, गोला फेंक में ताजिंदर पाल सिंह को मिला ब्रॉन्ज

By भाषा | Published: July 4, 2019 09:38 PM2019-07-04T21:38:07+5:302019-07-04T21:38:07+5:30

भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

Hima Das wins 200m gold in Poland | एथलेटिक्स ग्रां प्री: हिमा दास ने 200 मीटर में जीता गोल्ड मेडल, गोला फेंक में ताजिंदर पाल सिंह को मिला ब्रॉन्ज

एथलेटिक्स ग्रां प्री: हिमा दास ने 200 मीटर में जीता गोल्ड मेडल, गोला फेंक में ताजिंदर पाल सिंह को मिला ब्रॉन्ज

Highlightsभारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोना अपने नाम किया।गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक ताजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया।

नई दिल्ली, चार जुलाई। भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक ताजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया। विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्डधारक हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया।

पिछले कुछ महीनों से पीठ दर्द से परेशान रही हिमा की 200 मीटर में इस साल यह पहली प्रतिस्पर्धी दौड़ थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.10 सेकेंड है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। इस दौड़ में एक अन्य भारतीय वी के विसमाया ने 23.75 सेकेंड के व्यक्तिगत समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

एशियाई चैंपियन तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 19.62 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। मोहम्मद अनस पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में 20.75 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। के एस जीवन ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 47.25 सेकेंड का समय लिया।

Web Title: Hima Das wins 200m gold in Poland

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे