लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के बाद बेखौफ हो गए हैं : गुरजीत कौर

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:50 IST

Open in App

भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद उनकी टीम निडर हो गई है । तोक्यो में टीम के शानदार प्रदर्शन के सूत्रधारों में रही गुरजीत को वर्ष 2020 . 21 के लिये एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। गुरजीत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1 . 0 से मिली जीत में एकमात्र गोल किया था । गुरजीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘हम मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन इस बेहतरीन अभियान से बहुत सारी सकारात्मक बातें रही । लोगों ने हमारा खेल देखना शुरू कर दिया और मुझे यकीन है कि हमारे प्रदर्शन से युवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी । तोक्यो ओलंपिक से भारतीय हॉकी के एक नये युग का आगाज होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा आत्मविश्वास बढा है और हम निडर हो गए हैं । इससे आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में मदद मिलेगी । उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही प्यार और सम्मान मिलता रहेगा ।’’ एफआईएच पुरस्कार के लिये नामांकन पर उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और कुर्बानियों का फल है । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । विश्व स्तर पर आपकी कड़ी मेहनत और बलिदानों को पहचान मिलना गर्व की बात है। इससे आगे और अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम