हरमनप्रीत कौर कोविड-19 से उबरी
By भाषा | Published: April 16, 2021 04:41 PM2021-04-16T16:41:14+5:302021-04-16T16:41:14+5:30
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वह कोराना वायरस संक्रमण से उबर गयी हैं।
हरमनप्रीत ने 30 मार्च को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। दो सप्ताह से अधिक समय तक इसकी चपेट में रहने के बाद आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि जांच में नेगेटिव आयी हूं और मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी को मेरा एकमात्र संदेश है कि अपना ख्याल रखे और अतिरिक्त सावधानी बरतें। यह वायरस खतरनाक है। अधिकारियों द्वारा लागू किये गये सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। जो इससे लड़ाई लड़ रहे हैं मैं उनके लिए हिम्मत की कामना करती हूं।’’
हरमनप्रीत पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल हो गयी थी। वह इसके बाद टी20 श्रृंखला नहीं खेल पायी थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।