लाइव न्यूज़ :

हार्दिक और जडेजा ने हमसे मैच छीन लिया : मैक्सवेल

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:34 IST

Open in App

कैनबरा, दो दिसंबर आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए।

हार्दिक (नाबाद 92 रन) और जडेजा (नाबाद 66 रन) ने नाबाद 150 रन की साझेदारी निभायी। भारत ने यह मैच 13 रन से जीत लिया।

यह पूछने पर हार्दिक-जडेजा के बीच साझेदारी ने मैच भारत के पक्ष के कर दिया तो मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, हमने 150 रन पर पांच विकेट चटका लिये थे और गेंदबाजी लाइन-अप के बल्लेबाजी के लिये आने से केवल एक विकेट दूर थे, इसलिये हम जानते थे कि हम एक विकेट दूर हैं। ’’

उन्होंने मैच के बाद ‘वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस’ में कहा, ‘‘लेकिन, दुर्भाग्य से, वे जिस तरह से खेले, उन्होंने दबाव बना दिया, उन्होंने (हार्दिक और जडेजा) ने शानदार पारी खेली और बेहतरीन शॉट लगाकर हमसे मैच छीन लिया। ’’

आस्ट्रेलियाई पारी में 38 गेंद में 59 रन बनाने वाले मैक्सवेल को यह भी लगता है कि विकेटकीपर एलेक्स कैरी (38) का आउट होना उनकी टीम के लिये नुकसानदायक रहा जिससे उनकी टीम 13 रन से हार गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कैरी का रन आउट होना हमारे लिये मैच का रूख बदलने वाला रहा, जो पूरी तरह से मेरी गलती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!