लाइव न्यूज़ :

हैमिल्टन कोविड पॉजिटिव पाए गए, शकहीर ग्रां प्री से बाहर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:41 IST

Open in App

शकहीर (बहरीन), एक दिसंबर (एपी) मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ वन टीम ने कहा है कि सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और इस सप्ताहांत होने वाली शकहीर ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

टीम ने बयान जारी किया है कि पिछले हफ्ते तीन बार हैमिल्टन का परीक्षण किया गया और हर बार नतीजा नेगेटिव आया था।

टीम ने कहा, ‘‘लेकिन सोमवार सुबह जब वह उठे तो उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे थे और साथ ही बताया गया कि बहरीन में आने से पहले उनके संपर्क में आया एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।’’

बयान के कहा गया, ‘‘लुईस ने इसके बाद परीक्षण कराया जो पॉजिटिव आया। दोबारा परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई।’’

हैमिल्टन को अब बहरीन के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार पृथकवास से गुजरना होगा।

बहरीन के शकहीर में रविवार को होने वाली रेस के बाद सत्र की आखिरी रेस अबु धाबी में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!