लाइव न्यूज़ :

जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा प्रतिबंध, डोपिंग टेस्ट आई पॉजिटिव, विश्व कप शृंखला के सभी टूर्नामेंट से हुईं बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 11:28 IST

प्रतिबंध के बाद 29 वर्षीय दीपा विश्व कप श्रृंखला के सभी टूर्नामेंटों और छह विश्व चैलेंज कप श्रृंखलाओं में से कम से कम तीन में नहीं खेल पाएंगी। वह 23 सितंबर से एंटवर्प में शुरू होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर इवेंट विश्व चैंपियनशिप 2023 के लिए पात्र होंगी। करमाकर ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 11 अक्टूबर 2021 को फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक (FIG) की ओर से सकारात्मक नमूना एकत्र किया गया था।  करमाकर ने हाइजेनामाइन के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है जो सामान्य उत्तेजक के रूप में काम करता है।

नई दिल्ली: भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने का डोपिंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। करमाकर ने हाइजेनामाइन के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने प्रतिबंधित पदार्थ के उपयोग के लिए दीपा को 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया जो 10 जुलाई 2023 तक प्रभावी है।

हाइजेनामाइन टेस्ट पॉजिटिव (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी निषिद्ध सूची के अनुसार S3. बीटा -2 एगोनिस्ट) आने के बाद करमाकर पर प्रतिबंध लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 11 अक्टूबर 2021 को फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक (FIG) की ओर से सकारात्मक नमूना एकत्र किया गया था। प्रतिबंध तब से ही माना जाएगा।

यूनाइटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) के अनुसार, हाइजेनामाइन (Higenamine) में मिश्रित एड्रीनर्जिक रिसेप्टर गतिविधि है, जिसका मतलब है कि यह एक सामान्य उत्तेजक के रूप में काम कर सकता है। Higenamine को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की 2017 में प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में जोड़ा गया था।

प्रतिबंध के बाद 29 वर्षीय दीपा विश्व कप श्रृंखला के सभी टूर्नामेंटों और छह विश्व चैलेंज कप श्रृंखलाओं में से कम से कम तीन में नहीं खेल पाएंगी। वह 23 सितंबर से एंटवर्प में शुरू होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर इवेंट विश्व चैंपियनशिप 2023 के लिए पात्र होंगी। करमाकर ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट हैं।

त्रिपुरा की इस लड़की ने रियो ओलंपिक 2016 में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में चौथा स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया, 15.066 अंक के स्कोर के साथ स्विट्जरलैंड की कांस्य पदक विजेता गिउलिया स्टिंगरबर से केवल 0.150 कम के साथ कांस्य पदक से चूक गई थीं।

करमाकर ने ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीता, खेलों के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बन गईं। उन्होंने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य जीता और 2015 वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया। और ऐसा पहली बार हुआ था।

 

टॅग्स :दीपा कर्माकरडोप टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपृथ्वी शॉ ने बैन के लिए पापा और खुद को बताया जिम्मेदार, कहा- सोचता था लोग क्या कहेंगे 

क्रिकेटIPL 2020: यूएई में रहेंगे NADA के अधिकारी, कम से कम 50 खिलाड़ियों का होगा टेस्ट

क्रिकेटIPL में सैंपल कलेक्शन का काम ‘आउटसोर्स’ कर सकता है NADA

क्रिकेटबांग्लादेश का युवा क्रिकेटर डोप टेस्ट में फेल, बोर्ड ने लगाया 2 साल का बैन

अन्य खेलस्टार वेटलिफ्टर संजीता चानू पर लगे डोपिंग आरोप खारिज, खिलाड़ी ने मांगा मुआवजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!