लाइव न्यूज़ :

गुप्टिल भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:02 IST

Open in App

दुबई, 31 अक्टूबर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने फिटनेस हासिल कर ली है और वह भारत के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के दौरान बायें पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।

न्यूजीलैंड की मीडिया ने राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ‘‘उसने (गुप्टिल) कल ट्रेनिंग की और वह आज रात दोबारा ट्रेनिंग कर रहा है इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वह उपलब्ध और चयन के लिए फिट है।’’

स्टीड ने साथ ही कहा कि एडम मिल्ने भी भारत के खिलाफ अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं। मिल्ने को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने पर उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने की स्वीकृति मिली है।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों को टी20 विश्व कप में पहली जीत का इंतजार है। दोनों को अपने शरुआती मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!