लाइव न्यूज़ :

बंदूकधारियों ने लियोनल मेसी के पारिवारिक स्टोर पर किया हमला, फुटबॉल स्टार के लिए छोड़ा धमकी भरा नोट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2023 11:35 IST

गुरुवार तड़के सुबह मेसी की पत्नी के संबंधियों के सुपरमार्केट पर बंदूकधारियों ने 14 राउंड फायरिंग और लियोनल मेसी के लिए एक संदेश भी छोड़ा, जिसमें लिखा था, "मेसी हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर है, वह आपकी देखभाल नहीं करेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देलियोनल मेसी को जान से मारने की धमकी मिली है।पाब्लो जावकिन मेसी के गृहनगर रोसारियो के मेयर हैं, जहां सुपरमार्केट ब्यूनस आयर्स से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।पाब्लो जावकिन ने कहा कि हमले का उद्देश्य "शहर में अराजकता पैदा करना" था।

रोजारियो: विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी को जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार तड़के सुबह मेसी की पत्नी के संबंधियों के सुपरमार्केट पर बंदूकधारियों ने 14 राउंड फायरिंग और लियोनल मेसी के लिए एक संदेश भी छोड़ा, जिसमें लिखा था, "मेसी हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर है, वह आपकी देखभाल नहीं करेगा।"

पाब्लो जावकिन मेसी के गृहनगर रोसारियो के मेयर हैं, जहां सुपरमार्केट ब्यूनस आयर्स से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावकिन ने पुष्टि की कि सुपरमार्केट एंटोलेना रोकूजो के परिवार का था, जो फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के तीन बच्चों की मां हैं। पाब्लो जावकिन ने कहा कि हमले का उद्देश्य "शहर में अराजकता पैदा करना" था।

मेयर जावकिन ने कहा, "यहां जो मांगा गया है वह परिणाम है, यह विश्वासघाती है। दुनिया में मेसी पर हमले से ज्यादा तेजी से कौन सी कहानी वायरल होती है?" इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक गवाह ने पुष्टि की कि दो आदमी तीन बजे से पहले मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक उतरा, गोलियां चलाईं, नोट गिरा दिया और वे दोनों भाग गए। जावकिन ने ये भी कहा कि यह पिछले कुछ समय से चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास रोजारियो में पांच सुरक्षा बल कार्यरत हैं फिर भी वे ऐसा कर सकते हैं क्योंकि कोई उनका पीछा नहीं कर रहा है।" प्रांतीय पुलिस सहायक प्रमुख इवान गोंजालेज ने कैडेना 3 टेलीविजन स्टेशन को बताया कि लियोनल मेसी के लिए छोड़ा गया संदेश खतरा नहीं था बल्कि ध्यान आकर्षित करने का एक प्रयास था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!