लाइव न्यूज़ :

गुजरात पैंथर्स ने टीपीएल दिल्ली बिन्नीज ब्रिगेड को हराया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:41 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर विजय सुंदर प्रशांत ने दुनिया के 100वें नंबर के पूर्व खिलाड़ी युकी भांबरी को हराने के बाद युगल विशेषज्ञ दिविज शरण के साथ मिलकर भी जीत दर्ज की जिससे कि गुरुवार को यहां टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में गुजरात पैंथर्स ने दिल्ली बिन्नीज ब्रिगेड को 44-36 से हराया।

गुजरात ने इससे पहले बुधवार देर रात अंतिम मुकाबले में चेन्नई स्टालियंस को 43-37 से हराकर जीत का खाता खोला था।

गुजरात के लिए महिला एकल के पहले मुकाबले में उतरी युक्रेन की वालेरिला स्ट्राखोवा ने थाईलैंड की पींगतार्न प्लीपुच के खिलाफ 3-9 से पिछड़ने के बाद मुकाबला 10-10 से बराबर कराया।

वालेरिला के प्रदर्शन से प्रेरणा लेते हुए विजय सुंदर ने भांबरी के खिलाफ 13-7 से जीत दर्ज की।

मनीष सुरेश कुमार और पींगतार्न ने इसके बाद दिविज और वालेरिला की जोड़ी को 12-8 से हराकर दिल्ली की टीम की उम्मीद जगाई और गुजरात की बढ़त को सिर्फ दो अंक का कर दिया।

युगल विशेषज्ञों दिविज और विजय सुंदर ने हालांकि युकी और मनीष को 13-7 से हराकर गुजरात की टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस बीच राजस्थान टाइगर्स को तीन मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा जब मुंबई लियोन ने उसे 46-34 से आसानी से हरा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!