लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018 पर गूगल का रंग-बिरंगा 'डूडल', इस खास अंदाज में मनाया जश्न

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 18, 2018 13:53 IST

Google doodle on Asian Games 2018: गूगल ने 18 अगस्त से इंडोनेशिया में शुरू हो रहे Asian Games 2018 पर एक खास डूडल बनाया है

Open in App

जकार्ता, 18 अगस्त: 18वां एशियन गेम्स शनिवार (18 अगस्त) से इंडोनेशिया में शुरू हो रहा है। गूगल ने एशियन गेम्स की शुरुआत का जश्न एक रंग-बिरंगे डूडल से मनाया है। गूगल का ये डूडल एशियन गेम्स 2018 की शुरुआत का प्रतीक है, जिसका आयोजन पहली बार दो इंडोनेशियाई शहरों जकार्ता और पालेमबांग में हो रहा है। 

एशियाई खेलों का आयोजन हर चाल बाद किया जाता है और इस बार इसकी मेजबानी इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालेमबांग को मिली है। जकार्ता 1962 के बाद से दूसरी बार एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। 

2018 एशियन गेम्स की मशाल रिले नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम से शुरू हुई थी, क्योंकि भारत ही इन खेलों का पहला मेजबान है।   

ये रिले 17 अगस्त को जकार्ता में समाप्त हुई और इस मशाल को 18 अगस्त को उद्घाटन समारोह के लिए गेलोरा बंग कर्नो स्टेडियम ले जाया गया है।

एशियन गेम्स 2018 में 45 देशों के 11000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पिछले एशियाई खेलों में 11 गोल्ड समेत कुल 57 मेडल जीतने वाले भारत ने इन खेलों के लिए 572 खिलाड़ियों का दल भेजा है जो 36 खेलों में जलवा दिखाएंगे।

टॅग्स :एशियन गेम्सडूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!