लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के कारण ओलंपिक हॉकी फाइनल रद्द होने पर दोनों टीमों को स्वर्ण

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:56 IST

Open in App

तोक्यो , 16 जुलाई अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण मामलों के कारण अगर तोक्यो ओलंपिक में हॉकी फाइनल रद्द होता है तो दोनों टीमों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा ।

एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरे वील ने कहा कि कोरोना मामलों के कारण हॉकी स्पर्धा से नाम वापिस लेने का अधिकार टीमों को होगा ।

एफआईएच द्वारा बनाये गए खेल विशेष नियमों (एसएसआर) के तहत अगर कोई टीम पूल मैच नहीं खेल पाती है तो दूसरी टीम को 5 . 0 से विजयी माना जायेगा । दोनों टीमें नहीं खेल पाती हैं तो इसे गोलरहित ड्रॉ माना जायगा । टीमें बाकी पूल मैच खेल सकती हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘फाइनल में दोनों टीमों के नाम वापिस लेने पर दोनों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा । यह एसएसआर में साफ लिखा गया है ।’’

तोक्यो ओलंपिक को आम खेलों से अलग बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम में कोरोना के मामले आने पर भी वह खेल सकती है ।

उन्होंने कहा कि नियमों को लेकर काफी ‘ अगर मगर’ है जिस पर स्पष्टीकरण की जरूरत है । उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत ही नहीं आयेगी जब किसी टीम को कोरोना के कारण नाम वापिस लेना पड़ेगा ।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ये खेल आम खेलों से अलग है ।ये ओलंपिक इतिहास में दर्ज हो जायेंगे । यह पहले जैसे ओलंपिक नहीं है ।सभी खिलाड़ियों और संबंधित लोगों को पता है कि उनका और लोगों का स्वास्थ्य दाव पर है ।’’

कोरोना के कारण हॉकी टीम के नाम वापिस लेने संबंधी नियम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘कोई आंकड़ा तय नहीं है । यह टीम पर निर्भर करता है । छह, सात मामले आने पर भी टीम खेल सकती है । पूरी टीम प्रभावित होने पर ही नाम वापिस लेने की नौबत आयेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!