लाइव न्यूज़ :

खिताब की दौड़ से बाहर गोकुलम ने उज्बेकिस्तान की टीम को 3-1 से हराया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:39 IST

Open in App

अकाबा (जॉर्डन) 14 नवंबर भारतीय क्लब गोकुलम केरल एफसी ने एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला क्लब चैम्पियनशिप के ग्रुप चरण के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की टीम एफसी बुंयोदकोर को 3-1 से हराकर अपने अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म किया।

इस जीत के बाद भी गोकुलम केरल की टीम टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी है। टीम अम्मान एससी और शाहर्दारी सिरजान से शुरुआती दोनों मुकाबले में हार गयी थी।

एफसी बुंयोदकोर के खिलाफ शनिवार को टीम को 33वें मिनट में घाना की स्ट्राइकर एल्शद्दै अचेमपोंग ने सैम्या गुगुलोथ के हेडर को गोल में बदल कर पहली सफलता दिलायी।

मध्यांतर के बाद मैच के 62वें मिनट में मनीषा कल्याण ने गोकुलम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके एक मिनट के बाद ही जाइरोवा उमिदा ने गोलकर मैच में उज्बेकिस्तान की टीम की वापसी करायी।

गोकुलम ने हालांकि 68वें मिनट में एक बार फिर अपनी बढ़त को दो गोल का कर लिया। कोलंबिया की खिलाड़ी कारेन स्टेफनी के गोल से टीम का स्कोर 3-1 हो गया जो मैच के आखिरी तक कायम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!