लाइव न्यूज़ :

कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रा मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं: गुरप्रीत

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:09 IST

Open in App

दोहा, 31 मई भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू का मानना कि सितंबर 2019 में फीफा विश्व कप क्वालीफायर में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ यादगार गोलरहित ड्रॉ मैच उनका अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन नहीं है।

उनके अनुसार उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 विश्व कप क्वालीफायर में ईरान के खिलाफ तेहरान में दर्शकों से भरे आजादी स्टेडियम और और चीन में चीन के खिलाफ एक मैच में किया था। ईरान के खिलाफ भारतीय टी 0-4 से हार गयी थी।

गुरप्रीत ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से कहा, ‘‘मैं जिस भी व्यक्ति से बात करता हूं वह मुझे कतर मैच के बारे में हमेशा याद दिलाता। अगर आप मुझसे पूछें तो यह मेरा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है। मैं समझता हूं कि कतर मैच में हमें एक अच्छा परिणाम मिला था और यह हमेशा एक आकर्षण रहेगा।’’

देश के शीर्ष गोलकीपर ने कहा, ‘‘ मैं कतर के खिलाफ अपने प्रदर्शन से आगे हमेशा दो अन्य मैचों को चुनूंगा। विश्व कप रूस 2018 क्वालीफायर मुकाबले में 2016 में ईरान के खिलाफ तेहरान में दर्शकों से भरे आजादी स्टेडियम में खेला गया मैच मेरी सूची में हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां हम मैच को 0-4 से हार गये थे लेकिन मुझे लगता है कि तेहरान में दोहा के मुकाबले बहुत अधिक दबाव था।’’

उन्होने कहा, ‘‘ चीन में चीन के खिलाफ मैच भी मेरी सूची में शीर्ष स्थान पर है। इसके लिए मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आवश्यकता थी। मैने अन्य सभी खिलाड़ियों की तरह अपनी मजबूत मानसिकता को दिखायाा था।’’

गुरप्रीत आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के लिए दोहा गयी भारतीय टीम में शामिल है। भारतीय टीम फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन चीन में खेले जाने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है।

भारत को दोहा का जस्सीम बिन हमद स्टेडियम में कतर के खिलाफ तीन जून को पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद सात जून को बांग्लादेश और 15 जून का अफगानिस्तान से भिड़ना है।

कतर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के पिछले मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले गुरप्रीत ने कहा, ‘‘ हमें उनके लिए परिस्थितियों को मुश्किल बनाना था। वे उस साल एएफसी एशियाई कप जीते थे और कोपा अमेरिका में खेलने के बाद शीर्ष लय में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!