लाइव न्यूज़ :

प्लेऑफ के आखिरी स्थान के लिए गोवा और हैदराबाद के बीच मुकाबला

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:56 IST

Open in App

फातोर्दा, 27 फरवरी एफसी गोवा और हैदराबाद एफसी की टीमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने आखिरी लीग मुकाबले के लिए रविवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी नजरें प्लेऑफ के चौथे और आखिरी स्थान को हासिल करने पर होगी।

प्लेऑफ में तीन टीमों ने जगह पक्की कर ली है और चौथी टीम का फैसला रविवार को इस मुकाबले से होगा। गोवा हालांकि ड्रॉ खेल कर भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है, लेकिन हैदराबाद को हर हाल में जीत चाहिए।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने हालांकि कहा कि उनकी टीम ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खेलेगी।

फेरांडो ने कहा, ‘‘प्रत्येक मैच में आप पर दबाव होता है। इस क्लब की मानसिकता प्रत्येक मैच से तीन अंक लेने की होती है। निश्चित रूप से, अगले मैच में भी तीन अंक चाहिए क्योंकि इस समय क्लब की मानसिकता यही है।’’

दूसरी तरफ, हैदराबाद के कोच मैनुअल मारक्वेज को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी वाले मुकाबले से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उसने केरला ब्लास्टर्स को हरा कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘ यह और बेहतर होता, अगर नॉर्थईस्ट युनाइटेड अपने दोनों मैच हार जाता। हमारे लिए यह एक नॉकआउट मैच होगा और यह एक फाइनल की तरह होगा। यह एक कड़ा मुकाबला होगा। निश्चित रूप से, सत्र के आखिर में सर्वश्रेष्ठ टीमें शीर्ष चार में पहुंचेगी ।’’

नॉर्थईस्ट के अलावा एटीके मोहन बागान और मुम्बई सिटी एफसी की टीमों ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!