लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 5-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 20:57 IST

Open in App

डसेलडोर्फ, 27 फरवरी विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज जर्मनी ने चार मैचों के दौरे पर यहां आयी भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को पहले मैच में 5-0 की करारी शिकस्त दी।

जर्मनी के लिये पिया माएर्टेंस (10वें और 14वें मिनट), लीना माइकेल (20वें मिनट), पॉलीन हेंज (28वें मिनट) और लिसा एल्टेनबर्ग (41वें मिनट) ने गोल किये।

माएर्टेंस ने पहले क्वार्टर में चार मिनट के अंदर दो गोल कर जर्मनी को 2-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा बनाये रखा और भारतीय रक्षापंक्ति को भेद कर 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारतीय टीम इस पेनल्टी कॉर्नर का बचाव करने में सफल रही। टीम ने जवाबी हमला कर खुद पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया । जर्मनी की रक्षा पंक्ति ने भारतीय कोशिश को नाकाम कर दिया।

जर्मनी ने 20वें और 28वें मिनट में गोल कर अपनी बढ़त को मध्यांतर से पहले 4-0 कर लिया।

भारतीय टीम ने मध्यांतर के बाद वापसी की कोशिश की और उसे 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन इस बार भी जर्मनी की रक्षा पंक्ति ने भारतीय प्रयास को नाकाम कर दिया।

जर्मनी ने भारत पर दबाव बनाना जारी रखा और 41वें मिनट में लिसा के गोल से उसकी बढ़त 5-0 हो गयी।

आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया और 47वें तथा 50वें मिनट में उसने पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में नाकाम रही।

भारतीय टीम रविवार को जर्मनी के खिलाफ दौरे का दूसरा मैच खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!