लाइव न्यूज़ :

सुदीरमन, थॉमस और उबेर कप फाइनल के चयन ट्रायल के बाद जॉर्ज, बंसोड़ को शीर्ष रैंकिंग

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:48 IST

Open in App

किरण जॉर्ज और मालविका बंसोड़ को सुदीरमन कप और थामस तथा उबेर कप फाइनल्स के लिये बुधवार को हुए चयन ट्रायल के बाद पुरूष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है । चार दिवसीय ट्रायल भारतीय बैडमिंटन संघ के नये प्रारूप के तहत कराये गए । खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग दी गई । अधिकांश जूनियर खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों को मात दी । राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को तनीषा क्रास्त्रो और रितुपर्णा पांडा ने हराया । पुरूष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर 11 खिलाड़ी समीर वर्मा और पूर्व नंबर 13 खिलाड़ी अजय जयराम को दूसरी और तीसरी वरीयता मिली है । दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ग्रुप ए में साइ चरण कोया से हारने के बाद बाहर रहने का फैसला किया है। महिला एकल में अदिति भट और तसनीम मीर को दूसरी और तीसरी वरीयता दी गई है। महिला युगल में राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री और उनकी जोड़ीदार टेरेसा जॉली को तीसरी वरीयता मिली है । पुरूष युगल में ध्रुव कपिला और अर्जुन एम आर को दूसरी वरीयता दी गई है । बाइ के अनुसार 80 खिलाड़ियों ने चार वर्गों में चयन ट्रायल में भाग लिया । सुदीरमन कप 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक फिनलैंउ में जबकि थॉमस और उबेर कप नौ से 17 अक्टूबर तक डेनमार्क में खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

भारतSwiss Open 2025: 66 मिनट में किया ढेर?, विश्व में नंबर दो खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को 18-21 21-12 21-5 से हराया?, शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम धमाल

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!