लाइव न्यूज़ :

आई लीग खिलाड़ियों के लिये पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य, अंडर-18 और हाल में कोविड से उबरे खिलाड़ियों को छूट

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर आई लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनंदो धर ने बुधवार को कहा कि दिसंबर में शुरू हो रही लीग में भाग लेने वाले सभी फुटबॉल खिलाड़ियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा जबकि अंडर-18 और हाल में कोविड-19 संक्रमण से उबरे खिलाड़ियों को छूट दी जायेगी।

आई लीग 2021-22 के कोलकाता और इसके समपवर्ती इलाकों में कड़े बायो-बबल में आयोजित होने की उम्मीद है जिसमें सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा।

धर ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आई लीग और आई लीग क्वालीफायर में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लेना अनिवार्य होगा। सिर्फ अंडर-18 खिलाड़ियों और हाल में संक्रमण से उबरने के कारण टीका नहीं लगवा पाने वाले खिलाड़ियों को छूट होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल टीकाकरण की दोनों डोज अनिवार्य नहीं थी लेकिन हमने इस बार इसे जरूरी कर दिया है। इसलिये इस बार काफी सख्ती होगी। ’’

अंडर-18 खिलाड़ियों और जो हाल में कोविड-19 से उबरने के कारण टीका नहीं लगवा पाने खिलाड़ियों के टीकाकरण करवा चुके खिलाड़ियों की तुलना में टूर्नामेंट के दौरान ज्यादा परीक्षण किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!