लाइव न्यूज़ :

फुलहम ने लीसेस्टर को हराया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:58 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर (एपी) इवान कैवेलेइरो के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत फुलहम ने सोमवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लीसेस्टर को 2-1 से हराया।

पिछले मुकाबलों में पेनल्टी पर तीन बार गोल करने में नाकाम रही टीम के लिए कैवेलेइरो ने विजयी गोल दागा। इससे पहले कैवेलेइरो भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो मौजूदा सत्र में पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

शीर्ष डिविजन में वापसी करने वाले फुलहम की मौजूद सत्र के 10 मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत है।

लीसेस्टर ने इसके साथ ही पहले दो स्थानों पर चल रहे टोटेनहैम और लीवरपूल के समान 21 अंक हासिल करने का मौका गंवा दिया।

एस्टन विला और वेस्ट हैम के मैच में भी पेनल्टी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। एस्टन विला के स्ट्राइकर ओली वाटकिन्स का दूसरे हाफ में पेनल्टी पर लगाया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया जिससे वेस्टहैम की टीम 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

वाटकिन्स ने इंजरी टाइम में भी गोल दागा था लेकिन वीडियो सहायक रैफरी ने आफ साइड करार देते हुए उनके गोल को नकार दिया।

फुलहम के खिलाड़ियों ने 30वें मिनट में दागे पहले गोल के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी पापा बोउपा डियोप को श्रद्धांजलि दी। डियोप के निधन की घोषणा रविवार को की गई। सेनेगल का यह पूर्व खिलाड़ी 2004-07 तक फुलहम की ओर से खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!