लाइव न्यूज़ :

French Open 2022: ‘लाल बजरी के बादशाह’ नडाल ने मारी बाजी, रोलां गैरो पर जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 से हराया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 15:05 IST

French Open 2022: 14वें फ्रेंच ओपन और 22वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम रख दिया। जीत के बाद रफेल नडाल ने कहा कि मेरे लिये एक और जादुई रात थी।

Open in App
ठळक मुद्देनडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। नडाल और जोकोविच के बीच यह 59वां मुकाबला था।जोकोविच ने 30 मैच जीते हैं जबकि नडाल को 29 मैचों में जीत मिली है।

French Open 2022: ‘लाल बजरी के बादशाह’ रफेल नडाल ने एक बार फिर रोलां गैरो पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

नडाल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को करीब चार घंटे तक चले मुकाबले में 6 . 2, 4 . 6, 6 . 2, 7 . 6 से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 14वें फ्रेंच ओपन और 22वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम रख दिया। जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘ मेरे लिये एक और जादुई रात थी। ’’

शुक्रवार को 36 वर्ष के होने जा रहे नडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। नडाल और जोकोविच के बीच यह 59वां मुकाबला था और ओपन युग में किन्ही भी दो खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ इतने मैच नहीं खेले हैं। जोकोविच ने 30 मैच जीते हैं जबकि नडाल को 29 मैचों में जीत मिली है हालांकि फ्रेंच ओपन में नडाल ने आठ और जोकोविच ने दो मैच जीते हैं।

अब रोलां गैरो पर नडाल का कैरियर रिकॉर्ड 110 . 3 हसे गया है । पिछले साल जोकोविच ने उन्हें सेमीफाइनल में हराया था । ज्वेरेव ने 19 वर्ष के उदीयमान स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज को 6 . 4, 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से मात दी। महिला वर्ग में अमेरिका की कोको गॉ और इटली की मार्तिना ट्रेविजान पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

18 वर्ष की अमेरिकी गॉ ने 2017 चैम्पियन और 2018 उपविजेता स्लोएने स्टीफेंस को 7 . 5, 6 . 2 से हराया । वहीं 59वीं रैंकिंग वाली 28 वर्ष की मार्तिना ने अमेरिकी ओपन उपविजेता कनाडा की लैला फर्नांडिज को 6 . 2, 6 . 7, 6 . 3 से शिकस्त दी। 

टॅग्स :फ्रेंच ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!