लाइव न्यूज़ :

French Open 2022 Final: 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब पर नडाल का कब्जा, रिकॉर्ड 14 बार रोलां गैरां चैंपियन, फेडरर और जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंडस्लैम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2022 21:33 IST

French Open 2022 Final: राफेल नडाल ने कैस्पर रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता। यह उनकी 22वीं ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी है।

Open in App
ठळक मुद्देराफेल नडाल फ्रेंच ओपन इतिहास में दूसरे सबसे उम्रदराज फाइनलिस्ट बन गये थे।अब 36 साल की उम्र में 14वीं बार लाल बजरी पर और 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया।स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं।

French Open 2022 Final: 36 साल की उम्र में राफेल नडाल ने रविवार को इतिहास रच दिया। रिकॉर्ड 14वीं बार लाल बजरी पर चैंपियन बन गए। रोलां गैरां चैंपियन राफेल नडाल ने नॉर्वे के खिलाड़ी कैस्पर रुड को 6-3,6-3,6-0 से हराया। अब वह सबसे उम्रदराज चैम्पियन बन गए हैं।

राफेल नडाल ने रोलां गैरो अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 14वीं चैंपियनशिप और कुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। ये दोनों रिकॉर्ड पहले से ही नडाल के नाम है। नडाल ने यह जीत अपने 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद दर्ज की जिससे लाल बाजरी पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

रुड ने दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त बनायी थी लेकिन नडाल के अनुभव के आगे उनकी एक ना चली। नडाल ने इसके बाद लगातार सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2005 में 19 साल के उम्र में पहली बार यहां खिताब जीता था और इस टूर्नामेंट में तभी से उनका दबदबा कायम है।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पर दो खिताब की बढ़त बना ली है। फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं। नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र और पैर के पुराने दर्द को देखते हुए यह सुनिश्चित नहीं है कि  कौन सा मैच उनका आखिरी होगा।   ‘कोर्ट फिलिप चैट्रियर’ में  उनकी लय को देखकर हालांकि ऐसा नहीं लगा।

उन्होंने अपने अभियान के दौरान शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल चार खिलाड़ियों (चौथे दौर में नंबर नौ फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, क्वार्टर फाइनल में नंबर एक जोकोविच, सेमीफाइनल में नंबर तीन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फाइनल में रैंकिंग में नंबर आठ रुड) को शिकस्त दी।

टॅग्स :फ्रेंच ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!