लाइव न्यूज़ :

French Open 2022 Final: रोलां गैरो में नडाल का रिकॉर्ड कमाल, 14 फाइनल मुकाबले खेले और सभी जीते, फ्रेंच ओपन में 112 मैच खेले और केवल 3 हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 22:24 IST

French Open 2022 Final: राफेल नडाल ने यह जीत अपने 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद दर्ज की, जिससे लाल बाजरी पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज  खिलाड़ी बने।

Open in App
ठळक मुद्देकुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। नडाल ने लगातार सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। रुड के 16 के मुकाबले 37 विनर्स लगाये।

French Open 2022 Final: राफेल नडाल ने रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में कैस्पर रुड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर रोलां गैरो अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 14वीं चैंपियनशिप और कुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। ये दोनों रिकॉर्ड पहले से ही नडाल के नाम है।

नडाल ने यह जीत अपने 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद दर्ज की, जिससे लाल बाजरी पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज  खिलाड़ी बने। नॉर्वे के 23 साल के रुड पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त बनायी थी लेकिन नडाल के अनुभव के आगे उनकी एक ना चली।

नडाल ने इसके बाद लगातार सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। नडाल ने इतने दबदबे से अपना खेल खेला कि रुड को पूरे मैच में कभी भी बड़ी बढ़त या वापसी का मौका नहीं मिला। उन्होंने रुड के 16 के मुकाबले 37 विनर्स लगाये। रुड की 26 सहज गलतियों के मुकाबले नडाल ने सिर्फ 16 ऐसी गलतियां की।

नडाल ने शानदार बैकहैंड लगाकर मुकाबला अपने नाम किया और फिर यहां की लाल बाजरी पर अपनी रैकेट को रखकर दोनों हाथों से अपना चेहरा ढक कर जीत का जश्न मनाया। स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2005 में 19 साल के उम्र में पहली बार यहां खिताब जीता था और इस टूर्नामेंट में तभी से उनका दबदबा कायम है।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पर दो खिताब की बढ़त बना ली है। फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे।

नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र और पैर के पुराने दर्द को देखते हुए यह सुनिश्चित नहीं है कि  कौन सा मैच उनका आखिरी होगा।   ‘कोर्ट फिलिप चैट्रियर’ में  उनकी लय को देखकर हालांकि ऐसा नहीं लगा। उन्होंने अपने अभियान के दौरान शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल चार खिलाड़ियों (चौथे दौर में नंबर नौ फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, क्वार्टर फाइनल में नंबर एक जोकोविच, सेमीफाइनल में नंबर तीन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फाइनल में रैंकिंग में नंबर आठ रुड) को शिकस्त दी।

रोलां गैरो में नडाल का रिकॉर्ड कमाल का है। उन्होंने यहां 14 फाइनल मुकाबले खेले है और सभी में जीत दर्ज की। उन्होंने यहां कुल 112 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ तीन में हार का सामना करना पड़ा है। रुड इससे पहले कभी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़े थे। वह नडाल को अपना आदर्श मानते हैं।

रुड ने बताया कि टीवी पर पेरिस में नडाल के पिछले सभी फाइनल देखे है। मल्लोर्का स्थित में नडाल की टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण लिया है। दोनों ने अनगिनत बार एक दूसरे का सामना किया है लेकिन इस फाइनल से पहले प्रतिस्पर्धी मुकाबले में कभी एक-दूसरे से नहीं भिड़े। नडाल ने फ्रेंच ओपन के 14 खिताब के साथ , चार बार यूएस ओपन और दो-दो बार विम्बलडन तथा ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है। 

टॅग्स :फ्रेंच ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!