लाइव न्यूज़ :

ईपीएल के चार खिलाड़ियों ने घर में पार्टी कर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:56 IST

Open in App

लंदन, दो जनवरी (एपी) ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार के संक्रमण (स्ट्रेन) मिलने के बाद सरकार द्वारा लागू प्रतिबंधों के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की टीमों टोटेनहम और वेस्ट हैम से जुड़े चार खिलाड़ियों ने क्रिसमस के मौके पर घर के अंदर पार्टी कर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया।

टोटेनहम और वेस्ट हैम ने हालांकि खिलाड़ियों के दूसरे के साथ मिलकर पार्टी करने की आलोचना की है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर डाले गये एक पोस्ट से हुआ।

तस्वीर में टोटेनहम के एरिक लामेला, सर्जियो रेगुइलन और जियोवानी लो सेल्सो और वेस्ट हैम के मैनुअल लानजिनी एक घर के अंदर अन्य लोगों के साथ देखे गये।

लंदन में लगाए गए प्रतिबंध में लोगों को दूसरे के घर में जाने की मनाही हैं।

टोटेनहम से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हम बेहद निराश हैं और उस तस्वीर की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें हमारे कुछ खिलाड़ी परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस के मौके पर जमा हुए है। हम जानते हैं कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षित रहने के लिए देश के हर किसी को अपना योगदान देना होगा।’’

कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण पिछले सप्ताह ईपीएल के तीन मैचों को स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!