लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर कोलिन बेल का निधन

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:22 IST

Open in App

मैनचेस्टर, छह जनवरी (एपी) इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक और मैनचेस्टर के सर्वकालिक महान खिलाड़ी कोलिन बेल का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे।

मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को बयान में कहा कि कोलिन बेल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी यह बीमारी कोरोना वायरस से संबंधित नहीं थी।

बेल के नाम पर एतिहाद स्टेडियम में ‘कोलिन बेल स्टैंड’ है।

सिटी के चेयरमैन खालदून अल मुबारक ने बयान में कहा, ‘‘कोलिन बेल को हमेशा मैनचेस्टर सिटी के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में याद किया जाएगा और आज उनके निधन की दुखद खबर से हमारे क्लब से जुड़ा हर व्यक्ति प्रभावित होगा। ’’

बेल ने सिटी की तरफ से 13 सत्रों में 492 मैच खेले और 152 गोल किये। उन्होंने इंग्लैंड के लिये 48 मैच खेले और नौ गोल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!