लाइव न्यूज़ :

ईक्वाडोर और मैनचेस्टर यूनाईटेड के पूर्व दिग्गज वालेंसिया ने संन्यास लिया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:03 IST

Open in App

क्वीटो (ईक्वाडोर) 13 मई (एपी) ईक्वाडोर के दिग्गज फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाईटेड के पूर्व कप्तान वालेंसिया ने लगातार चोटों से जुझने के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की।

यह 35 साल का खिलाड़ी फिल्हाल मैक्सिको के क्लब क्यूरेटारो का प्रतिनिधित्व कर रहा है लेकिन सन्यास के बाद वह ईक्वाडोर आ जाएंगे।

वालेंसिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह एक कठिन निर्णय है क्योंकि मैं मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मेरे शरीर में कुछ अच्छा नहीं है मेरे घुटने में समस्या है। यह दुख की बात है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘मैं यह फैसला अभी नहीं लेना चाहता था लेकिन मेरे शरीर ने इसके लिए मजबूर किया।’’

उन्होंने 2009 से 2019 तक मैनचेस्टर यूनाईटेड का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान टीम ने दो प्रीमियर लीग, दो लीग कप, एक एफए कप और एक एफए खिताब जीता । रक्षापंक्ति के इस खिलाड़ी ने 339 मैचों में 25 गोल किये।

उन्होंने इक्वाडोर के 2006 और 2014 में फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह कोपा अमेरिका कप भी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!