लाइव न्यूज़ :

पूर्व चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी पर आई-लीग में भाग लेने से रोक लगी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर पूर्व चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी को एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) के क्लब लाइसेंस नियमों का पालन करने में विफल रहने के बाद शनिवार को आगामी आई-लीग प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया।

क्लब को प्रतिबंधित करने का निर्णय एआईएफएफ की क्लब लाइसेंस समिति ने लिया।

एआईएफएफ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ "एआईएफएफ क्लब लाइसेंस समिति ने लाइसेंस नियमों का पालन करने में विफल रहने के कारण चेन्नई सिटी एफसी (क्लब) को आगामी हीरो आई-लीग 2021-22 में भाग लेने पर रोक लगा दी है। क्लब से नियमों के पालन का आश्वासन मिलने के बाद इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया था लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।’’

आई-लीग क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहने वाले केंकरे एफसी पूर्व चैंपियन की जगह लेगा आई-लीग 26 दिसंबर से कोलकाता में शुरू होगी, लेकिन मैचों की घोषणा अभी बाकी है।

एआईएफएफ ने आई-लीग में भाग लेने से प्रतिबंधित होने के अलावा क्लब पर फीफा ट्रांसफर प्रतिबंध भी लगाया। इससे उन्हें खिलाड़ियों के साथ करार करने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!