लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 टूर्नामेंट की टीम में इटली के पांच खिलाड़ी, रोनाल्डो को जगह नहीं

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:54 IST

Open in App

नियोन (स्विट्जरलैंड) 13 जुलाई (एपी) यूएफा (यूरोप में फुटबॉल की शीर्ष निकाय) की मंगलवार को घोषित टूर्नामेंट की आधिकारिक टीम में यूरोपीय चैंपियन इटली के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, काइलियान एमबाप्पे और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी गयी है।

इस टीम की फेडेरिको चिएसा (इटली), इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग और बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू की आक्रामक तिकड़ी को शामिल किया गया हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और चेक गणराज्य के पैट्रिक स्किक ने टूर्नामेंट में एक समान पांच-पांच गोल किये थे लेकिन यूईएफए के 16 कोचों और पूर्व खिलाड़ियों के विशेषज्ञ पैनल ने पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी को गोल्डन बूट पुरस्कार के लिए चुना।

लुकाकू ने चार मैचों में चार गोल किये थे। यूरो 2020 टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा गोल करने वाले शीर्ष छह खिलाड़ियों में वह इस टीम में जगह पाने वाले इकलौते खिलाड़ी है।

एमबाप्पे चार मैचों में एक भी गोल नहीं कर सके और स्विट्जरलैंड के खिलाफ अंतिम-16 मुकाबले में उनके निर्णायक स्पॉट किक को गोलकीपर ने रोक लिया जिससे टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

फीफा के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लेवांडोव्स्की ने तीन मैचों में तीन गोल किये लेकिन उनकी टीम पोलैंड अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने चार गोल किए फिर भी इस टीम नहीं बना पाये। इसमें हालांकि उनके साथी काइल वॉकर और हैरी मैगुइरे को भी शामिल किया गया है।

इटली के दल से इस टीम में टूर्नामेंट के आधिकारिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा, डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची और लियोनार्डो स्पिनाजोला के साथ मिडफील्डर जोर्जिन्हो शामिल है।

यूईएफए यूरो 2020 टूर्नामेंट की टीम:

गोलकीपर: जियानलुइगी डोनारुम्मा (इटली)

डिफेंडर: काइल वॉकर (इंग्लैंड), लियोनार्डो बोनुची (इटली), हैरी मैगुइरे (इंग्लैंड), लियोनार्डो स्पिनजोला (इटली)

मिडफील्डर: पियरे-एमिल होजबर्ज (डेनमार्क), जोर्जिन्हो (इटली), पेड्री (स्पेन)

फॉरवर्ड: फेडेरिको चिएसा (इटली), रोमेलु लुकाकू (बेल्जियम), रहीम स्टर्लिंग (इंग्लैंड)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

क्रिकेटसंजू बनाम गिल या संजू बनाम जितेश? सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले सिलेक्शन की दुविधा पर तोड़ी चुप्पी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!