लाइव न्यूज़ :

पहले अपनी कोहनी का ध्यान रखना होगा : आर्चर

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 मार्च इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि भारत में टी20 विश्व कप और आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला खेलने के अपने दोहरे लक्ष्य पर नजरें गड़ाने से पहले उन्हें अपनी कोहनी की समस्या दूर करनी होगी ।

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहे आर्चर ने पहले टी20 मैच में 23 रन देकर तीन विकेट लिये ।

उन्होंने शुक्रवार को मैच जीतने के बाद कहा ,‘‘ मुझे भविष्य के बारे में सोचने से पहले अपनी कोहनी का ध्यान रखना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस श्रृंखला के बाद मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा कि विश्व कप और एशेज खेल सकूं ।’’

पहले टी20 में मिली जीत के बारें में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि इस जीत में योगदान दे सका । मैं एक विकेट लूं या तीन, मेरी शैली में कोई बदलाव नहीं होता । कई बार विकेट मिलना किस्मत पर भी निर्भर करता है ।’’

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच में लेग स्पिनर आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरूआत करके सभी को चौंका दिया । राशिद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को खाता खोलने का मौका दिये बिना पवेलियन भेज दिया ।

आर्चर ने कहा ,‘‘ रणनीति कारगर साबित होते देखना कितना अच्छा लगता है । राशिद विश्व स्तरीय गेंदबाज है और कहीं भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है । कोहली जैसे खतरनाक बल्लेबाज को जल्दी आउट करना बोनस की तरह था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!